जौनपुर: पत्र लिखकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रूपये नहीं देने पर घर को बम से उड़ाने की दी धमकी
जौनपुर। अज्ञात बदमाशों द्वारा राशन डीलर के घर 8 जनवरी को गुमनाम चिट्ठी भेजी गई, जिसमें 50 लाख रु पये की रंगदारी मांगी गई है। चिट्ठी में धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और घर को बम से उड़ा देंगे। पीडि़त ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी के मुताबिक थाना बक्शा क्षेत्र के गांव उदरेजपुर शम्भू गंज निवासी जंगीलाल पुत्र रामचंदर गांव में ही सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। जंगीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 8 जनवरी को उनके घर के दरवाजे पर किसी ने एक पत्र फेंक दिया। पत्र उठाकर जब उसे पढ़ा तो होश उड़ गए। पत्र भेजने वाले ने 50 लाख रु पये की डिमांड कर रखी थी और डिमांड पूरी न करने पर पूरे घर को बम से उड़ा देने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। अगले दिन 9 जनवरी को भी सुबह दरवाजे पर फिर एक धमकी भरा पत्र मिला। उसमें भी रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
| AD |

