प्रयागराज एयरपोर्ट से 20 विमानों ने भरी उड़ान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। दृश्यता कुछ हद तक ठीक हुई तो हवाई सफर की मुश्किलें कम होने लगीं। गुरुवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी 20 उड़ानें हुईं। हर फ्लाइट के जाने-आने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
बुधवार को भी एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन हुआ था। कुछ दिक्कत विमानों के लेट होने की वजह से हुई। एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर उड़ान का दोनों ओर से आवागमन हुआ लेकिन विमान देरी से आए। इंडिगो की पुणे, भुवनेश्वर, लखनऊ, देहरादून, दिल्ली, बंगलुरू, भोपाल और मुंबई उड़ान भी दोनों ओर से आई। इस दौरान यहां 915 यात्री आए और 951 ने यहां से उड़ान भरी। इस तरह से दिन भर में 1866 यात्रियों की आवाजाही हुई।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |