क्यों फटती है एड़ियां? | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हम महंगे मॉइश्चराइजर लगाते है, घरेलू नुस्खों का सहारा भी लेते हैं. इन सबके बावजूद भी अगर एड़ियों के फटने की समस्या से निजात न मिले तो इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि भले ही इसके पीछे कोई गंभीर बीमारी न हो लेकिन कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी एड़ियां फटने की समस्या हो सकती है.
सर्द हवाएं चलने के साथ ही त्वचा अपनी नमी खोने लगती हैं और इसी के साथ फटी एड़ियों की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है. हालांकि कुछ घरेलू उपायों से फटी एड़ियां सही भी हो जाती हैं, लेकिन लगातार समस्या बनी रहे तो जानिए इसके पीछे क्या संभावित वजह हो सकती हैं.
- क्या वजह है एड़ियां की?
शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है, जिससे एड़ियां फटने लगती हैं. इसके अलावा ज्यादा देर तक ठंडे फर्श पर नंगे पांव चलना या फिर ठंडे पानी में लगातार काम करते रहने से भी फटी एड़ियों की समस्या हो सकती है. इस पर ध्यान न देने पर घाव भी बन जाते हैं जो काफी दर्दनाक हो सकता है.
- पोषक तत्वों की कमी
कई बार पोषक तत्वों की कमी भी एड़ियां फटने की वजह हो सकती है, क्योंकि शरीर को सही पोषण न मिलने का असर आपकी हेल्थ के साथ ही त्वचा पर भी दिखाई देता है. शरीर में विटामिन सी, बी 3, विटामिन ई और कैल्शियम, प्रोटीन की कमी से भी फटी एड़ियों की शिकायत हो सकती है. इसलिए लगातार यह समस्या बनी रहने पर एक्सपर्ट से बात करें और डाइट पर ध्यान देना चाहिए.
- फुट हाइजीन की कमी
ज्यादातर लोग अपने चेहरे और हाथों की त्वचा का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन पैरों को इग्नोर कर देते हैं, जितना जरूरी चेहरे की त्वचा की साफ-सफाई करना होता है. उतना ही जरूरी होता है कि पैरों के हाइजीन का ख्याल रखा जाए, क्योंकि चेहरे के मुकाबले हमारे पैर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया के संपर्क में ज्यादा रहते हैं.
- डायबिटीज
डायबिटीज के लक्षणों में एक है स्किन में इंफेक्शन होना या फिर त्वचा का मोटा हो जाना, जिससे स्किन का टेक्सचर बदलने लगता है. वहीं हाई ब्लड शुगर की वजह से घाव भी जल्दी नहीं भरते हैं. इसलिए अगर आपकी फटी एड़ियां सही नहीं हो रही हैं तो एक बार ब्लड शुगर का टेस्ट भी करवा लेना चाहिए.
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



