वाराणसी: पद्मविभूषण गिरिजा देवी को अर्पित की स्वरंजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से मंगलवार की शाम पद्मविभूषण गिरिजा देवी की स्मृति में असि घाट पर ‘पुष्पांजलि संगीत समारोह हुआ। पद्मभूषण डॉ एन राजम तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य के साथ केजीएमयू की पूर्व कुलपति किंग पद्मश्री डॉ सरोज चूड़ामणि गोपाल, डॉ रत्नेश वर्मा और प्रमोद मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ ख्यात कथक कलाकार पद्मश्री नलिनी एवं पद्मश्री कमलिनी, लंदन से पधारी आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से विभूषित भरतनाट्यम कलाकार डॉ गीता उपाध्याय, अकादमी पुरस्कार से अलंकृत डॉ विजय कपूर और डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही। संचालन डॉ प्रीतेश आचार्य ने किया।