वाराणसी: नमो घाट पर चित्र प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित
वाराणसी। गंगा के पावन तट नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम स्थल पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ की ओर से चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी द्वारा आर.पी. रस्तोगी इंटर कालेज बांस फाटक के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे काशी एवं तमिलनाडु की सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत, विकसित भारत संकल्प यात्रा, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवाल पूछे गये, वहीं सही उत्तर बताने वालों में दस विजेता कृष्णा शर्मा, फातिमा नूर, यश शर्मा, अलसदानूर, देव सिंह, सिद्धि शर्मा, हिमांशु मिश्र, धैर्य शर्मा, आयुषी कंनौजिया और रविया रहीं। जिन्हे केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रश्नोत्तरी का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी वाराणसी, डॉ. लालजी ने करते हुए विद्यार्थियों को काशी -तमिल संगमम के उद्देश्य पर चर्चा किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार पाठक, श्यामदेव प्रसाद, अशोक कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |