क्रिसमस के लिए बना अस्थायी पुल ढहा, कई लोग घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केरल। तिरुवनंतपुरम में नेय्याट्टिनकरा के पास पूवर में क्रिसमस समारोह के लिए बनाया गया एक अस्थायी पुल सोमवार रात ढह गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात से आठ लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा बाकी लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे हुई जब कई लोग पुल के ऊपर चढ़ गये। उनहोंने बताया कि पुल लोगों का वजन नहीं झेल सका और एक तरफ झुक गया, जिससे वहां खड़े लोग गिर गए। उन्होंने बताया कि जमीन से पुल की ऊंचाई लगभग पांच फुट थी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |