प्रयागराज: मेगा वाइब फेस्ट में झूमे युवा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। 100 मिलियन म्यूजिक की ओर से रविवार को रामबाग स्थित सेवा समिति ग्राउंड पर मेगा वाइब फेस्ट का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए संगीतमय कार्यक्रम में मंच से कलाकारों ने कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि महापौर गणेश चंद्र केसरवानी रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग व्हीलचेयर डांसर श्रुति सिंह ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। मुम्बई के कोमल सिंह ने अपनी डांस से युवाओं को झूमने के लिए विवश किया। विक्ड सनी के रैप सांग पर युवा जमकर थिरके।
वहीं डीजे जोई के लाउड म्यूजिक पर लोग झूमते नजर आए। मेटोराइड रैपर ने बोले-बोले छत्रपति शिवाजी पर अपनी प्रस्तुति दी। श्वेता महारा ने भोजपुरी एवं बालीवुड गीतों से समां बांध दिया। केशू हुरिया, प्रखर गुप्ता आदि ने अपने गीतों और नृत्य से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। संस्था के निदेशक डॉ अल्ताफ और रिचर्ड डेनियल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को बालीवुड तक पहुंचाने में सहयोग देना है।
![]() |
Advt. |