नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दस दिवसीय प्रयागराज पुस्तक मेले में शुक्रवार को लोकभारती प्रकाशन की प्रकाशित नवीन तीन काव्य संग्रह घड़ी दो घड़ी, दक्खिन टोला तथा यूं तो सबकुछ पूर्ववत है का लोकार्पण किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रणय कृष्ण ने कहा कि यह पुस्तक मेला साहित्य, संस्कृति तथा ज्ञान का अद्भुत समागम है। डॉ. लक्ष्मण प्रसाद गुप्त ने कहा कि इंटरनेट के जमाने में भी पुस्तकों का अस्तित्व ज्यों का त्यों बना हुआ है। कवि हरीश चंद्र पांडेय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रो. बसन्त त्रिपाठी, कवयित्री हेमा दीक्षित ने अपने विचार रखे। संचालन कथाकार मनोज पांडेय ने किया।
0 टिप्पणियाँ