जौनपुर: बाइक से गिरी महिला की वाहन से कुचलकर मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर के पास बाइक से जा रही महिला अचानक गिर गयी। उसी समय एक चार पहिया वाहन ने गिरी महिला को कुचलते हुए आगे निकल गयी। जिसके चलते महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम गभिरन निवासिनी मनीषा यादव पत्नी इन्द्रेश यादव 40 वर्ष अपने बहन के घर ग्राम बगहीं बाइक पर बैठकर जा रही थी कि भूल वश वह केराकत चली आयी। जब पता चला कि वह आगे आ गयी है तो वह केराकत से वापस होकर बगहीं जाने लगी तो शहाबुद्दीनपुर के पास अचानक वह बाइक से लुढ़क गयी। पीछे से तीव्र गति से आ रही मैजिक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |