जौनपुर: संदिग्ध परिस्थति में महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के सेमरहो गांव में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान दो पड़ोसियों में हुए विवाद में एक पक्ष की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। ग्राम प्रधान सेमरहो आशीष कुमार द्वारा गांव में इंटरलॉकिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर गुरु वार के दिन गांव के बीच खड़ंजा इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार गाँव की 55 वर्षीय श्यामा देबी पत्नी रमाशंकर तिवारी व शत्रुघ्न तिवारी दोनों के बीच खड़ंजा इधर उधर कराने को लेकर विवाद चल रहा था। तभी श्यामा देबी की अचानक हालत बिगड़ने लगी और वह गिर गर्इं। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
![]() |
Advt. |