जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया बिजनेस एक्सपो मेला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दिव्यांगों के सहायतार्थ राजमहल में हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ एक बिज़नेस एक्सपो मेला पार्ट 2 रविवार को राजमहल में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के मंडल अध्यक्ष एमजेएफ जगत नरायन श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एमजेएफ बलबीर सिंह बग्गा व एमजेएफ अर्पण धर दुबे व संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष लायन धर्मेंद्र सेठ और एक्सपो कोऑर्डिनेटर विष्णु सहाय एक्सपो चेयरमैन संजय गुप्ता के द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा सारे स्टाल का भ्रमण किया गया। बिजनेस एक्सपो मेले में चुनिंदा ब्राांड के ऑटो स्टाल, इलेक्ट्रॉनिक स्टॉल , फूड स्टॉल, बुटीक स्टॉल, गेम्स, बच्चों के झूले, घुड़सवारी आदि रहे। मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक्सपो मेले में दिन भर लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जगत नारायण श्रीवास्तव ने सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज द्वारा ये दिव्यांग सहायतार्थ मेला बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य है ये क्लब मण्डल का विशिष्ठ क्लब है, इस तरह के आयोजन से लायन्स की छवि समाज में बेहतर बनती है और पारिवारिक सौहार्द भी बढ़ता है। दिव्यांग बच्चों को जो मेले में आए हुए उन्हें टिफिन बांटी गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गहना कोठी और साल्वेशन हॉस्पिटल के सहयोग से मेले का आयोजन हुआ। मेले के आयोजन मे कार्यक्रम को चेयरमैन अतुल सिंह प्रदीप सिंह व अर्चना सिंह लायनेस कोऑर्डिनेटर कार्यक्रम संयोजक अजीत सोनकर, हफीज शाह, कौशल त्रिपाठी ,हसन अब्बास, देवेंद्र सिंह पिंकू ,संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील कनौजिया, संजय सिंह मौर्य,डॉक्टर चंदन गुप्ता का भरपूर सहयोग मिला। अंत में सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा एक्सपो मेला कमेटी व सभी सहयोग कर्ताओं, मेले में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंडल सचिव मनीष गुप्ता, मुस्तफा, विनीत सेठ, विनय बरोतिया, दिलीप सिंह, देव आनन्द, जय कृष्ण साहू, संजय बैंकर, सर्वेश जायसवाल, देवेश, वैभव श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, डॉ विकास रस्तोगी, अजय पाल, अजय सेठ विकी, आशीष चौरसिया, अतुल चतुर्वेदी,डॉक्टर प्रशांत द्वेदी, जगदीश मौर्य,नीरज कुमार सिंह, राजीव गुप्ता,दीपक साहू, शैलेंद्र बैंकर,प्रिया सिंह,सरिता मिगलानी, जगन्नाथ मोदनवाल,सुनील जायसवाल,विशाल बरनवाल,विवेक मौर्य,अचल साहू, नीरज श्रीवास्तव, डॉ सतीश मौर्या, रामअचल मौर्य, अनिल गुप्ता, रामकृपाल जायसवाल, मनीष गुप्ता, शिवम शाही आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अतुल सिंह, प्रदीप सिंह व संजय गुप्ता द्वारा किया गया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



