जौनपुर: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में पांच सौ से अधिक की हुई शादी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
11 मुस्लिम जोड़ो का भी इस्लामिक रीति रिवाज से हुआ निकाह
मड़ियाहूं जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय नगर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 518 जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। नये जोड़ो के लिये ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य पंडाल में ही किया जा रहा था। इस दौरान 11 मुस्लिम जोड़ो का विवाह इस्लामिक रीति रिवाज से कराया गया। जबकि अन्य जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह हेतु बंधन में बंधे। वैवाहिक बंधन में बंधे सभी जोड़ों को उपहार के रूप में सूटकेस, नाक की कील, पायल, बिछिया चूड़ीकेस, कपड़ा देने के साथ साथ डीबीटी के माध्यम से धनराशि उनके खाते में भेजा गया। सभी वैवाहिक जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज व विधायक आरके पटेल रहे जिन्होंने सभी वर वधू को आशीर्वाद दिया। समारोह का संचालन उप जिला परियोजना निदेशक डॉ.रमेशचंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, चंद्र प्रकाश सिंह, राजकृष्ण शर्मा, भैयालाल पटेल, संतोष मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव,बीडीओ गिरिजेश प्रसाद, कोतवाल विनय प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।