जौनपुर: भाजपा शासनकाल में देश का हुआ चहुंमुखी विकास: अशोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद
सुइथाकलां जौनपुर। राज्यसभा सांसद अशोक कुमार बाजपेयी ने मंगलवार को सारी जहाँगीरपट्टी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। कहा कि विपक्ष जब देश को जातियों के आधार पर बांट रहा है तब मोदी देश मंे सिर्फ गरीबी को ही जाति मान रहे हैं। उज्ज्वला योजना, इज्जतघर जैसी दर्जनों योजनाओं का संचालन किया। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत, किसानों के लिए सम्मान निधि, उर्वरकों तथा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, एमएसपी जैसी योजनाओं से उनकी आमदनी बढ़ाने का एक प्रयास किया जा रहा है। मोदी का स्वप्न है कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सके। इसके पूर्व भाजपा नेता बेचन सिंह, उमेश चन्द्र तिवारी (प्रमुख प्रतिनिधि) सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना', पवन पाल आदि ने भी बीते नौ वर्षों में देश मे हुए विकास कार्यों को क्रमवार ढंग से गिनाया। इस दौरान पांच लाभार्थियों को प्रधामनंत्री आवास की चाभी, आठ किसानों को किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र तथा दो लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपा गया। कार्यक्रम में संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, खुशीराम मिश्र, बीडीओ सुभाष चन्द्र, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी,हरिश्चंद्र यादव,जितेंद्र शाह,मो.शाहिद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व सभ्रांतजन उपस्थित रहे। संचालन अखिल कुमार गुप्ता तथा आभार ग्राम प्रधान राम सकल वर्मा ने व्यक्त किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |