जौनपुर: शासन की मनमानी को न्यायालय में चुनौती देना ही विकल्प:रमेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ 'सेवारत" की हुई बैठक
जौनपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ 'सेवारत" की एक बैठक शनिवार को टीडी इण्टर कालेज में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 9 नवम्बर को प्रमुख सचिव माध्यमिक दीपक कुमार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र के माध्यम से 7 अगस्त 1993 से 2000 के बीच नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवा मनमाने ढंग से समाप्त कर दी गयी है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 16-इ (11) के अन्तर्गत नियुक्त शिक्षकों के मामले में ही निर्णय लिया गया है। शासन और विभाग की इस मनमानी को न्यायालय ने चुनौती देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आप सभी मानसिक रु प से इसके लिए तैयार रहेें। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ.राकेश सिंह ने कहा कि कोई भी शिक्षक साथी सेवा से नहीं हटाया जा सकता है। संगठन आपको वि·ाास दिलाता है। बस आप वि·ाास और हौसला बनाये रखिये। मण्डल अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि इस मामले में यथाशीघ्र न्यायालय की शरण ली जाय। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सभी तदर्थ शिक्षकों का आह्वाहन किया कि एकजुट रहते हुए हर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहें। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, दयाशंकर यादव, वीरेन्द्र सिंह, मोहम्मद आजम खां, कोषाध्यक्ष सैयद हसन सईद, अरविन्द सिंह सहित सैकड़ो शिक्षकों ने सम्बोधित किया। संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
