जौनपुर: उद्योग व्यापार मंडल ने मेधावियों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: उद्योग व्यापार मंडल ने मेधावियों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई गौराबादशाहपुर ने रविवार को कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 31 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने के बाद मेधावी खुशी से झूम उठे। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही सफलता की मंजिल पायी जा सकती है। समारोह को विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ईओ डॉ. अनुपम सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा, प्रधानाचार्य कमलेश ने भी संबोधित करते हुए मेधावियों को आशीर्वाद दिया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र व प्रधानाचार्य डॉ. विनोद राय ने की तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजन सिंह, मुहम्मद इस्लाम अंसारी, सुजीत जायसवाल, सतीश साहू, फारूक, गुड्डू सिंह, तारा त्रिपाठी, कलीमुल्लाह अंसारी, सौरभ, इरशाद अंसारी, संजय मौर्य, अमीक अंसारी आदि मौजूद रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ