जौनपुर: पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामानंदन सिंह का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के अग्रणी व्यवसायी प्रदीप कुमार सिंह के पिता अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी जीवन बीमा निगम रामा नंदन सिंह का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार की सुबह 10 बजे अपने निजी आवास यूपी सिंह कालोनी में अंतिम सांस ली। जिले के डोभी ब्लॉक क्षेत्र स्थित बरमानपुर गाँव के मूल निवासी श्री सिंह चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। अभी 10 दिन पूर्व इनके छोटे भाई इंद्र बहादुर सिंह का गाँव में निधन हुआ था। लम्बी बीमारी से जूझ रहे श्री सिंह के छोटे भाई के निधन की खबर से मर्माहत थे। वेअपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियों व पौत्रों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र व्यवसायी प्रदीप कुमार सिंह शिक्षण संस्थानों को भी संचालित करते हैं। नगर स्थित आवास यूपी सिंह कालोनी में शोक जताने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। शव यात्रा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के लिया रवाना हुई जहां अंतिम संस्कार किया गया।
![]() |
| Advt. |



