नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में गुरूवार को श्री शिव हनुमान मन्दिर, के प्रांगण खासनपुर में श्री संत सिरोमणि श्री संत गाड्गे महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया ने श्री संत गाड्गे महाराज के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें श्री संत गाड्गे महाराज के बताये गये मार्ग का अनुश्रवण करते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश के पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कन्नौजिया ने किया। उपस्थित पदाधिकारी गण व समाज के लोगो ने उनको भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजकुमार कन्नौजिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कुमार कान्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुमार कन्नौजिया मास्टर, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार कन्नौजिया, नगर आडिटर सुरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल कन्नौजिया, नगर महामंत्री मक्खन कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य संतोष कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य रमेश कन्नौजिया खासनपुर, संतोष कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, शोभित कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, पतिराम उर्फ पत्तू, नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ