लखनऊ: जैन मंदिर में महायज्ञ कर विश्व शांति की कामना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। 1008 नवगृह शांति चौबीसी जिन मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस गुरुवार को मना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हस्तिनापुर के स्वामी रविंद्र कीर्ति रहे। कार्यक्रम की शुरूआत हंसराज जैन ने ध्वजारोहण कर की। भगवान ऋषभदेव का पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा नवगृह शांति विधान एवं विश्व शाति महायज्ञ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र रितेश, कीर्ति तथा दूध से शांति धारा करने का सौभाग्य कैलाश जैन व अध्यात्म जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम कलश सुशील व मनीष जैन ने प्राप्त किया। मंगल आरती शुभा जैन ने की। शाम को रविंद्र कीर्ति स्वामी ने धर्म ध्वज स्थापना की। बाद में अवध प्रांतीय गणिनी ज्ञानमती भक्त महिला मंडल ने नवीन पाठशाला भगवान महावीर बाल विद्यालय का उद्घाटन किया। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के सभापति विनय कुमार जैन ने बताया कि पूजन प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर के संगीत निर्देशन में हुआ।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |