लखनऊ: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए छात्रा चयनित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का राज्य स्तरीय आयोजन प्रिंस इस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में 16 दिसम्बर से 18 दिसम्बर के बीच हुआ। एसएसजेडी इण्टर कॉलेज फैजुल्लागंज की कक्षा-8 की छात्रा स्पर्श मौर्य का चयन जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले 21 विद्यार्थियों में हुआ है। छात्रा स्पर्श मौर्य ने राज्य स्तरीय आयोजन में अपना प्रोजेक्ट स्वास्थ्य एवं परिस्थितिकी तंत्र के लिए तकनीकी नवाचार के अन्तर्गत नदी प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली पर प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने छात्रा स्पर्श मौर्य को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं स्पेशल मोमेन्टो दिया। राष्ट्रीय स्तर पर छात्रा भोपाल में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में लखनऊ से प्रतिभाग करेगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |