लखनऊ: बीबीएयू की डा. सुमन मिश्रा को मिली फेलोशिप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. सुमन मिश्रा को ग्लोबल एनवायरनमेंट एण्ड सोशल एसोसिएशन की ओर से फैलोशिप मिली है। उनको यह अवार्ड ग्लोबल एनवायरनमेंट एण्ड सोशल एसोसिएशन की ओर से अयोध्या में पर्यावरण एवं समाज विषय पर आयोजित पांचवीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने डॉ. सुमन मिश्रा को शुभकामनाएं दी और उनकी इस सफलता को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। यह फैलोशिप कृषि, कला, जैव विविधता संरक्षण, वाणिज्य, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा, मानविकी, साहित्य, जन संचार, संगीत, देशभक्ति, शांति और सद्भाव, विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दी जाती है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |