लखनऊ: कोहरे के कारण 12 उड़ानें लेट, यात्री परेशान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर रही यात्रियों की भीड़

लखनऊ। कोहरे और खराब मौसम की वजह से उड़ानें दो से तीन घंटे तक लेट रहीं। सर्दी में समय पर एयरपोर्ट पहुंचने वालों को बोर्डिंग के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा। करीब 12 उड़ानें तय समय से लेट हुईं। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे में विमान उतारने की सुविधा कैट-3 बी मौजूद है। बावजूद इसके अन्य स्थानों से आने वाली उड़ानें यहां पर देरी से आईं। नतीजतन जाने में भी देरी हुई। अहमदाबाद से लखनऊ की उड़ान 6ई 277 शनिवार को डेढ़ घंटा लेट हुई। इसी तरह मुम्बई लखनऊ उड़ान 6ई 2442 दिन में 11:20 बजे उड़ान भर कर 1:15 बजे लखनऊ पहुंचती है। आज यह 12:26 पर उड़ान भरकर 2:30 बजे लखनऊ उतरी। जयपुर लखनऊ उड़ान 6ई 7319 दोपहर बाद आई। 

यह उड़ान उड़ान भरकर जयपुर से लखनऊ 1:50 पहुंचती है लेकिन लेट होने के बाद यह 2:52 बजे लखनऊ उतरी। इसी तरह आगरा से पांच बजे लखनऊ पहुंचने वाली उड़ान 6ई 7932 यहां छह बजे पहुंची। दिल्ली लखनऊ के बीच उड़ान संख्या आईएक्स 784, पटना लखनऊ उड़ान 6ई 925, मुम्बई लखनऊ एयर इंडिया की उड़ान एआई 625 समेत अन्य कई उड़ानें तय समय से लेट पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ में आज न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर तक रही लेकिन अन्य कुछ स्थानों पर यह 50 मीटर से नीचे चली गई थी। इस कारण दूसरे हवाई अड्डों से विमान समय पर उड़ान नहीं भर सके और आगे भी लेट होते गए।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें