लखनऊ: कोहरे से 12 उड़ानें निरस्त, एक डायवर्ट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर भारत में कोहरे का कहर टूटा तो विमानों का परिचालन गड़बड़ा गया। लखनऊ से आने जाने वाली 12 उड़ानें निरस्त हो गईं। एक उड़ान लखनऊ नहीं उतर सकी तो उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बेंगलुरु की तीन और दिल्ली की दो उड़ानें निरस्त हुई हैं। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू से लखनऊ आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को निराश होना पड़ा।
मुम्बई से लखनऊ जाने वाली एयर इडिया की फ्लाइट दोपर 2.13 बजे मुम्बई से रवाना हुई, लेकिन लखनऊ में कोहरे के चलते दिल्ली डायवर्ट कर दी गई। पटना लखनऊ के बीच दो उड़ानें निरस्त रहीं। यात्रियों के अनुसार बीती बुधवार-गुरुवार की रात दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान रद्द होने के बाद लखनऊ के यात्रियों ने हंगामा किया। इसके बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया। कुछ यात्रियों को बाद में अगली उड़ान से लखनऊ की यात्रा का विकल्प दिया गया। करीब 23 उड़ानें तय समय से लेट रहीं। यह देरी आधे घंटे से लेकर साढ़े तीन घंटे तक की रही। लखनऊ एयरपोर्ट का टर्मिनल भी यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था।