BREAKING

जौनपुर: आपदा में मदद करना ही स्काउट का कर्तव्य: स्काउट कमिश्नर | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन में जिला स्काउट गाइड कमिश्नर पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने किया। उन्होनें कहा कि स्काउट गाइड प्रतिभागियों को दैवीय आपदा से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। स्काउट गाइड प्रतिभागियों को दैवीय आपदा से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई। स्काउट गाइड को टोली विधि, प्रार्थना, झंडागीत, प्रतिज्ञा नियम सिद्धांत, सेल्यूट इतिहास की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने स्वागतीय संबोधन में स्काउट गाइड को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई हो तो उसकी तन मन धन से मदद करें। 


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखपाल सदर कृष्णानंद पांडे, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमृतलाल, एडवोकेट नसीमुद्दीन, स्काउट डीओसी राकेश मिश्रा, ट्रेनिंग काउंसलर अजय चौहान और ट्रेनर नितेश प्रजापति, निसार अहमद, अंबुज सिंह, खुशबू मौर्य, अपशा तरन्नुम ने स्काउट गाइड को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य  मोहम्मद नासिर खान ने स्काउट गाइड को अनुशासन एवं स्वच्छता के प्रति जागक करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए जिससे भविष्य उज्जवल हो। कार्यक्रम का संचालन  स्काउट अध्यापक धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया । विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद जैस खान,  अनवर इकबाल अल्वी, सुशील कुमार सिंह ,डॉक्टर शाहिद अलीम, अनुपम सिंह, शहजाद आलम ,सुफियान अहमद ,मोहम्मद अली, मसरूर अहमद, सलमान अहमद ,मोहम्मद आजम, शादात मोहम्मद रुशदी , मोहम्मद जैद आदि उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें