डॉ. संदीप शुक्ला बने आईडीए प्रयागराज के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की वार्षिक आम बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. संदीप शुक्ला ने आईडीए प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष का दायित्व संभाला। साथ ही सत्र 2023-24 के लिए देर रात तक हुए मतदान में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। डॉ. आशीष को आगामी सत्र 2024-25 के लिए अध्यक्ष चुना गया।
साथ ही डॉ. मनोज मिश्र सचिव, डॉ. वीके शर्मा संयुक्त सचिव, डॉ. एपी सिंह सहसचिव, डॉ. जेपी यादव और डॉ. आशुतोष चौधरी उपाध्यक्ष, डॉ. संजय सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ. विवेक जायसवाल एडीटर, डॉ. बसंत यादव ईडीए कनवीनर, अरुणेश मिश्र सीडीएच कनवीनर, डॉ. मनीष राज, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष, डॉ. आलोक त्रिपाठी को राज्य पदाधिकारी और डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, डॉ. सौरभ, डॉ. अमरेश कुमार सिंह और डॉ. ललित सिंह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण का स्वागत किया गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |