रश्मिका मंदाना डीपफेक केस में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उनका सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों रश्मिका एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें काफी आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था।
जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस केस में 4 संदिग्धों से पूछताछ की है। इन संदिग्धों की जानकारी पुलिस को एक आईपी एड्रेस के जरिए मिली थी, जहां से ये वीडियो अपलोड किया गया था। दिल्ली पुलिस के साइबर एक्सपर्ट पोस्ट के पीछे के मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रहे हैं।