बरेली: पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाही। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते जहाँ एक तरफ सम्पन्न लोग कम्बल और रजाईयों को लपेट कर घरों में कैद हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ किसान, मजदूरी और पशु पालक व उनके परिवारों की महिलाएं आजीविका चलाने हेतु खेतों पर जाती हैं। पशुओं को चारा लाती हैं। खेतो पर काम करने जाने वाली महिलाएं और पुरुषों को शनिवार को शाही पुलिस ने गांव गांव जाकर सचेत व चौकन्ना रहने की अपील की। उन्होंने खास तौर से महिलाओं को अकेला न जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा महिलाएं ज्यादा जरूरी होने पर ही खेतों पर जाएं। झुंडों में या पुरुषों के साथ जाएं। प्रभारी निरीक्षक शतीश कुमार नैन ने बताया जागरूकता अभियान चलाकर दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा पुलिस सतर्क है। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |