उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार देर रात एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती ने गुरुवार को बताया कि थाना नवाबगंज के आनापुर क्षेत्र में पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए।
पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के खदेड़ने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरायानी के तौर पर की गयी है। पुलिस ने मौके पर एक पिस्टल, दो कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त किया। घायल को पुलिस ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



