वाराणसी: प्रवासियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को अभियान शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। प्रवासियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान 31 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के दौरान दीपावली पर घर आने वाले पात्र प्रवासियों और गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में छह या उससे अधिक सदस्यों वाले लाभार्थी परिवारों को सेवा देने पर विशेष जोर होगा।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि लोग कार्ड बनवाने में कोटेदारों और पंचायत सहायकों से भी मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाए जाएंगे। कैंप के एक दिन पहले लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए आयोजन स्थल की सूचना दी जाएगी। ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए माइक का भी उपयोग होगा। प्रत्येक ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इस अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। वह एक टीम गठित करेंगे जो कार्ययोजना को पूरा कराएगी।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)