दो बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के भैंसादंड से सिपावा मार्ग पर आज दो बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपावा निवासी भूषण बारंगे (54) पत्नी ममता और 15 साल के बच्चे सुरेंद्र के साथ बाइक से भैंसादंड स्थित खेत जा रहे थे। वही रामजी धुर्वे (30) निवासी ग्राम नाननवाडी जिला पांढुर्णा अपने भांजे हरीश मरकाम (14) के साथ बाइक से भैंसादंड से सीपावा जा रहे थे कि रास्ते में दोनों बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक सवार भूषण बारंगे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि धुर्वे की हालत गंभीर होने पर मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। रवि ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ममता और सुरेंद्र के अलावा हरीश की हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)