मुठभेड़ में दो अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद, एक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में दो अधिकारियों सहित तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गये और एक घायल हो गया। सूत्रों ने कहा, “ बुधवार को राजौरी जिले में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के बीच गोलीबारी हुई। ” उन्होंने कहा कि खास खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुये कुछ दिन पहले कालाकोटे के बाजुमल इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, “आज सुबह छिपे हुये आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गयी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। ” सूत्रों ने कहा,“ इस मुठभेड़ में दो सैन्य अधिकारी और एक सैन्यकर्मी शहीद हो गये, अभियान के दौरान एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। अभियान अभी जारी है। ” उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गोलीबारी में तीन से चार आतंकवादी फंसे होंगे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
