प्रयागराज: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पतंजलि नर्सरी स्कूल के कक्षा केजी का वार्षिकोत्सव शनिवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मंच पर इंद्रधनुषी रंगों की छटा बिखेरी। मुख्य अतिथियों बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार एवं कैंसर सर्जन डॉ. अर्पित बंसल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने स्वागत नृत्य के बाद ड्रिल, ज़ुम्बा नृत्य व सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।
गायन के माध्यम से संदेश दिया कि आशाएं ही जीवन को बेहतर बनाती हैं। खेलो इंडिया, जीतो इंडिया प्रस्तुति में छात्रों ने भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका अदा करते हुए जीत के जुनून और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया। अतिथियों का स्वागत हेडमिस्ट्रेस विभा श्रीवास्तव, संचालन मीनल नारंग एवं ऋचा यादव और वंदना अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों, अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, निदेशक यशोवर्धन गुप्ता एवं रेखा बैद गुप्ता जी ने दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

