BREAKING

जौनपुर: शैक्षिक भ्रमण पर निकले विद्यार्थी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शैक्षिक भ्रमण पर निकले विद्यार्थी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ऐतिहासिक स्थलों से अवगत करायेगें अध्यापक

मछलीशहर जौनपुर। भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर मछलीशहर के 55 छात्र-छात्रओं एक दल शैक्षणिक भ्रमण के तहत शीतला माता मंदिर कड़े मानिकपुर, जयचंद का किला व मनगढ़ं का भ्रमण किया।  छात्र-छात्राओं की टीम को विद्यालय प्रबन्धक नामवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नें बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने संबंधित विषयों पर अहम जानकारियां हासिल की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को काफी ज्ञान प्राप्त होता है। वहीं भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने बच्चों को बताया कि शक्तिपीठ स्थल मां शीतला माता का मंदिर स्थित है। यहीं पर संत मलूक दास की जन्म स्थली भी है। इसके अलावा राजा जयचंद्र का किला और ख्वाजा कड़कशाह की दरगाह भी कड़ा में ही है। वहीं कौशांबी में यमुना के किनारे गौतम बुद्ध आए थे। जो यहां से करीब 10 किलोमीटर यमुना के किनारे ही पभोषा गांव में जैन मंदिर है। इस दौरान अध्यापकों को द्वारा छात्र व छात्राओं को उक्त स्थल की ऐतिहासिक जानकारी दी गई। इस दौरान गौरीशंकर यादव, बीरेन्द्र सिंह, प्रकाश चंद यादव, सुरेश चंद यादव, विनोद कनौजिया, राजकमल श्रीवास्तव, रोहित यादव, सुरज, रविन्द्र, वैभव सिंह सहित महिला स्टाफ भी सहयोग किया।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें