जौनपुर: जीवन में सफलता के लिए सत्यनिष्ठा जरूरी:कुलपति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
पीयू ने रायपुर को 49 रनों से किया पराजित
जौनपुर। भारतीय विश्वविद्यालय संध नई दिल्ली द्वारा आवंटित पूर्वी क्षेत्र अन्तर वि·ाविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल वि·ाविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर प्रो. वन्दना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय द्वारा गुब्बारा छोड़कर पूर्वी क्षेत्र अन्तर विष्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन की घोषणा की तथा पूर्वी क्षेत्र से आये खिलाड़यिों का उत्साहवर्धन करते हुये समस्त खिलाडि़यों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफीसियल से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये शुभकामना दी। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है। चरित्र जीवन के निर्माण की नींव है और चरित्रवान व्यक्ति ही देश के निर्माण की नींव के पत्थर बनते है। उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार, कुलसचिव, बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, प्रो. सुरेश कुमार पाठक, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद, अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, श्रीमती बबिता सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो. ओपी सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, मंचासीन रहे। उक्त अवसर पर डॉ. राहुल सिंह अध्यक्ष, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ शैलेन्द्र सिंह, महामंत्री, शिक्षक संघ शिक्षक संघ, डॉ नरेन्द्र देव पाठक, डॉ विजय प्रताप तिवारी, पूर्व संयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद, डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, रामजी सिंह पूर्व अध्यक्ष, कर्मचारी संघ, रमेशचन्द्र यादव, महामंत्री, कर्मचारी संघ, स्वामी नाथ, उपाध्यक्ष, कर्मचारी संघ, राजनारायण सिंह, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरु ण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अलका सिंह, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में नारायण जी गुप्ता, राजेश पटेल एवं स्कोरर विपिन सर्राफ रहे।
![]() |
| Advt. |


