नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में टायर शोरूम की दुकान में आग लगने से पचास लाख से अधिक का टायर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन फॉयर ब्रिागेड की गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब तीन बजे अचानक डबलू सिंह के टायर शोरूम की दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे टायरों में आग बढ़ती चली गई जिससे आसपास के क्षेत्रों में काले धुंए का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिागेड के जवानों ने मौेके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक लाखों रूपये का नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ