जौनपुर: पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध -अपराधियों के विरु द्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंच चोरी की योजना बनाते समय तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, और चोरों के पास से चोरी में प्रयोग होने वाले कुछ औजारों को बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राम जन्म यादव ने बताया कि थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्या सागर सिंह ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को पौने दो बजे रात में टड़वा नहर पुलिया के पास घेराबंदी करके तीन शातिर चोरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार विकास सिंह उर्फ सिप्पू पुत्र देवेन्द्र सिंह, सूरज मौर्य पुत्र राजेन्द्र मौर्य व दीपक वर्मा पुत्र स्व0 संजय वर्मा निवासीगण ग्राम टड़वा थाना केराकत के पास से 6अदद रींच,एक पेचकस, एक पिलास ,दो छेनी, एक हथौड़ी,तीन हेक्सा ब्लेड,एक लोहे का चाप,व एक चाभी का गुच्छा भी बरामद हुआ है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
