मुंबई: साहित्य संगम संस्था द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था साहित्य संगम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन डी जी खेतान इंटरनेशनल स्कूल सभागृह मलाड पश्चिम मुंबई में किया गया।जिसका आयोजन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार रामसिंह (साहित्य संगम संस्था अध्यक्ष) ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राधेश्याम तिवारी ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक राजहंस सिंह, डॉक्टर किशोर सिंह, समाजसेवी रामकुमार पाल,आनंद सिंह, सत्यनारायण यादव,फुल्लर यादव, शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे। विशेष अतिथियों में राकेश मणि तिवारी,आर के सर,एल सी पाल,डॉ दिनेश वर्मा,ललित सिंह,मिथिलेश मिश्रा,पवन सिंह,हरिश्चंद्र सिंह,डॉ अवनीश सिंह,हरि कृष्ण सिंह,अनिल त्रिपाठी कड़क की विशेष उपस्थिति रही।महानगर के साहित्यकारों में हास्य सम्राट महेश दुबे,डॉक्टर राज बुंदेली, रासबिहारी पांडे पंडित, रामव्यास उपाध्याय,भोजपुरी गीतकार जवाहरलाल निर्झर,डॉक्टर रोशनी किरण एवं जे.पी. सिंह ने काव्य पाठ किया।कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन शरद सिंह ने किया।अंत में आयोजक रामसिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |



%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)