BREAKING

जौनपुर: मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में कराएं शामिल:अशोक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में कराएं शामिल:अशोक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वोटर चेतना महाअभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। वोटर चेतना महाभियान के तहत भाजपा पार्टी के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक  हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री चौरसिया ने कहा कि वोटर बनाना और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटर लिस्ट में शामिल करायें।  राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य नए वोटर को जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाना है। इससे पार्टी की विस्तार होगी भाजपा इसके लिए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ने के साथ विस्तार भी होता है। 2024 में संसद का चुनाव होना है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार सरकार बनाना है भारत को वि·ागुरु  बनाना है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरु आत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में तमाम दलों के गठबंधन के बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इसा अवसर पर सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, ई अमित श्रीवास्तव,संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, संदीप सरोज, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, राज पटेल, प्रमोद यादव, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, संतोष गुप्ता, उमेश सिंह, चिंताहरण शर्मा, देवी प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें