जौनपुर: तीन दिन में प्रगति रिपोर्ट कराएं उपलब्ध:डीडीओ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारी ने दिये निर्देश
करंजाकला जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थित करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में हुई। बैठक में लंबे समय से लंबित योजनाओं पर चर्चा हुई तथा जिला विकास अधिकारी ने तीन दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य पर चर्चा हुई और आवंटित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ब्लॉक स्तर पर बन रहे सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान का मॉडल शॉप निर्माण कार्य,करंजाकला ब्लॉक की अंतर्गत अलग-अलग गांव में कुल 13 आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा,एसएचजी के अंतर्गत दुकान के मनरेगा के तहत निर्माण कार्य की समीक्षा और मनरेगा कार्य की समीक्षा हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी रामदुलार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमेश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र कुमार यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी नवनीत कुमार सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार सोनकर, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)