लखनऊ: गल्ला व्यापारी के घर में लगी आग, मचा हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राजाजीपुरम डी-ब्लॉक में हुआ हादसा
लखनऊ। राजाजीपुरम में गल्ला व्यापारी के मकान में गुरुवार रात आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। घर में मौजूद दोनों बच्चियां पीछे के रास्ते भागकर बाहर आ गई। सूचना पर पहुंची दो दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
राजीजीपुरम डी- ब्लॉक निवासी शुभम गुप्ता पाण्डेयगंज में गल्ले का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार देर शाम वह बाजार गए थे। घर पर दोनों बेटियां थी। घर पर इस वक्त पुताई चल रही है। इसलिए अधिकतर सामान भूतल के आगे वाले कमरे में रखा था। रात करीब आठ बजे उसी कमरे से धुआं और आग की लपट निकलने लगी। आग और धुआं देख दूसरे कमरे में मौजूद दोनों बच्चियां चीख पुकार मचाते हुए पीछे वाले रास्ते से भागकर बाहर आ गई। दोनों बच्चियां 11 व 14 वर्ष की हैं।
चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकजुट हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में आलमबाग फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन, तक तक कमरे में रखा सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। दमकमल कर्मियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

