सीएम योगी और जितिन प्रसाद का कृपाशंकर ने माना आभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- बक्सा, तेजीबाजार, लोहिंदा मार्ग के लिए स्वीकृत हुई 46.943 करोड रुपए की धनराशि
जौनपुर। जनपद के बक्शा-तेजीबाजार-लोहिंदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य हेतु 46 करोड़ 90 लाख 43 हजार रुपए धनराशि की स्वीकृति प्राप्त होने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार माना है।
ज्ञातव्य है कि कृपाशंकर सिंह पिछले तीन चार वर्षो से उपरोक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण के प्रस्ताव को शासन में देकर लगातार पैरवी कर रहे थे। इस संदर्भ में उन्होंने इस संदर्भ में दोनों लोगों से कई बार मुलाकात की और उन्हें निवेदन पत्र सौंपा था। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विजय यादव, स्थानीय नेता श्यामराज सिंह, अच्छेलाल यादव, प्रदीप यादव, महावीर यादव, अशोक सिंह, के.सी. तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने ने इस काम के लिए कृपाशंकर सिंह को धन्यवाद दिया है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |