खड़गे- राहुल ने किया नेहरू को जयंती पर नमन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जयंती पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खडगे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के इस वाक्य “नागरिकता, देश की सेवा में होती है।” को उद्धृत करते हुए कहा “भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी तथा हमारे प्रेरणास्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने कहा “पंडित नेहरू के प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।”

श्री खड़गे ने इसके साथ ही पंडित नेहरू के पर बना एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह डर को इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन बता रहे हैं। श्री खड़गे इससे पहले यहां पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके समाधि स्थल शांति वन भी गए। गांधी ने कहा “पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं-स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।”

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ