BREAKING

दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork

File Picture

नया सवेरा नेटवर्क

शाहजहांपुर। जिले के परौर क्षेत्र में तैनात एक उपनिरीक्षक ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना परौर में तैनात उपनिरीक्षक वरुण कुमार (35) ने बृहस्पतिवार रात में किसी समय थाने पर बने अपने सरकारी आवास में पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। आज सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं आए, तब आवास पर देखा गया जिससे घटना की जानकारी हुई।

मीना ने बताया कि मृतक उप निरीक्षक शामली के रहने वाले हैं। इनके माता-पिता की मौत हो गई है तथा वह मृतक आश्रित कोटे में 2021 में पुलिस सर्विस में आए थे। वरूण कुमार अविवाहित थे। मृतक के परिजनों से बात हुई तो उन्होंने भी सब कुछ ठीक-ठाक बताते हुए किसी तरह की कोई भी विवाद की जानकारी नहीं दी। उन्होने कहा “ फिर भी हम पूरे मामले की जांच करा रहे हैं तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं।”

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें