महाराष्ट्र: बीजेपी के पूर्व मंत्री गोवर्धन शर्मा का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
महाराष्ट्र। कैंसर से जूझ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गोवर्धन शर्मा का शुक्रवार को अकोला में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। लालाजी के नाम से मशहूर शर्मा ने वर्ष 1995 से छह बार अकोला पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बताया कि शनिवार को अकोला में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Politics
recent