चर्चित यूट्यूबर का फंदे से लटकती मिली, पति पर हत्या का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नवनीत मिश्र
संतकबीर नगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी चर्चित यूटूबर मालती चौहान गुरुवार की सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यूटूबर की मौत की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अगली कार्रवाई में लग गयी है।
![]() |
| File Pic |
ज्ञातव्य है कि अल्प समय मे ही अपने रील के माध्यम से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्लेटफार्म पर मालती चौहान चर्चित हो गयी थी। लेकिन गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सभी हैरत में हैं। गत दिनों सोशल मीडिया पर मालती चौहान का पति विष्णु राज से विवाद का वीडियो सामने आया था। पति-पत्नी के इस विवाद का अभी का पटाक्षेप भी नहीं हुआ था कि मालती की मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि इसी बीच विष्णु ने अपनी पत्नी मालती की शादी अर्जुन नामक युवक से करा दी थी। यूटूबर मालती चौहान की मृत्यु की सूचना जंगल की आग की भांति हर ओर फैल और लोगों की भीड़ उसके घर जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाए हो रहीं हैं। उधर मालती के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
.jpg)
.jpg)

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)