BREAKING

कश्मीर में मुठभेड़ जारी, दो आतंकवादी ढेर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलां ने ढांगरी हमले के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी और एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज तड़के सेना ने पुलिस के साथ मिलकर युद्ध अभियान तेज किया और कालाकोटे के बजूमल गांव में छिपे आतंकवादियों की ओर से जारी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। इस मुठभेड़ में बुधवार को दो अधिकारियों सहित चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि दो घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की पहचान क्वारी के रूप में हुई है और वह पाकिस्तान का नागरिक है तथा एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया है।

उन्होंने कहा, उसे पाकिस्तान और अफगान फ्रंट में प्रशिक्षित किया गया था और वह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था।” एलईटी आतंकवादी क्वारी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था और उसे राजौरी जिले में ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे क्षेत्र में आतंकवाद का फिर से सिर उठाने के लिए भेजा गया था और उसे आईईडी, गुफाओं से छिपने में महारथ हासिल था और एक प्रशिक्षित स्नाइपर था।” गौरतलब है कि ढांगरी हमला एक और दो जनवरी को हुआ था, जिसमें गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हो गए थे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें