BREAKING

मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गोपाल शर्मा को डॉ. शंकरलाल सारस्वत सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार और बहुचर्चित लेखक गोपाल शर्मा को पहला डॉ. शंकरलाल सारस्वत सम्मान आगामी 27 नवंबर को ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल हॉल, यारी रोड, वर्सोवा,अंधेरी वेस्ट में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री नारायण राणे प्रदान करेंगे। इसी समारोह में देश के युवा उद्यमियों को उद्योग रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। श्रीमती शालिनी ठाकरे विशेष अतिथि होंगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रारंभ होगा।

वाग्धारा व दुलारी फाउंडेशन के इस आयोजन में फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला,निदेशक करन राजदान व शिक्षाविद अजय कौल उपस्थित रहेंगे। इसी समारोह में वाग्धारा उद्योग रत्न सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

गोपाल शर्मा मुंबई के बहुचर्चित और विवादित लेखक हैं। बंबई दर बंबई स्तंभ के माध्यम से उन्होंने मुंबई के कोने-कोने की जानकारी उन्होंने मुंबई के हिंदी पाठकों तक पहुंचाई। उनके दो कथा संग्रह व एक उपन्यास के साथ ही कविताओं के लेखन में भी हस्तक्षेप रहा है। उन्हें मुंबई में सर्वाधिक पुस्तकें पढ़ने और देश दुनिया की अधिकृत जानकारी रखने वाले इनसाक्लोपीडिया के तौर पर भी जाना जाता है। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ वागीश सारस्वत ने अपने पिता के नाम पर प्रारंभ किए गए पहले पुरस्कार की घोषणा की है। इस समारोह को दुलारी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया है। फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि विख्यात अभिनेता व कवि रवि यादव और अभिनेत्री श्रद्धा मोहिते इस समारोह का संचालन करेंगी। विख्यात कवि शेखर अस्तित्व विशेष रूप से काव्य पाठ करेंगे। भार्गव तिवारी, राम कुमार पाल, संजय शर्मा अमान, अवधेश कुमार पांडेय, सुरेश तिवारी यश व प्रशांत काशिद इस समारोह के विशेष सहयोगी हैं।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें