सिंघम अगेन से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आने वाली सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'सिंघम अगेन' लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है।इस फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार का वेलकम सीन खास पोस्ट के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर सिंघम में, हम सिर्फ वही कर रहे हों, जो हमारे फैंस हमसे चाहते हैं। 

अक्षय कुमार और हेलीकॉप्टर। सूर्यवंशी को दो साल हुए पूरे। सिंघम के साथ वीर सूर्यवंशी भी बैटल में शामिल हुए।अ क्षय कुमार ने खुद का इंट्रोडक्शन मजेदार अंदाज में दिया है। उन्होंने लिखा, 'आईला रे आईला #सूर्यवंशीआईला। एटीएस वीर सूर्यवंशी की एंट्री का समय हो गया है। क्या आप तैयार हैं?' अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए हाथों में राइफल लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म 'सिंघम 3' में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ