सतत जागरूकता से ही सशक्त, सजग समाज संभव : राष्ट्रपति | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को ओडिशा में लेखकों से अपने लेखन के माध्यम से समाज में निरंतर जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद, राष्ट्रपति ने कहा कि लेखक समाज के सजग प्रहरी हैं। वे अपने कार्यों से समाज को जागरूक करते हैं और उसका मार्गदर्शन करते हैं। आज तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची, सुश्री मुर्मु ने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना एक महत्वपूर्ण कार्य है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत और सतर्क समाज का निर्माण निरंतर जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि साहित्य एक समुदाय की संस्कृति का दर्पण है और कहा कि प्रकृति के साथ मनुष्य का प्राकृतिक सह-अस्तित्व आदिवासी जीवन शैली में देखा जाता है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है और इस समस्या से निपटने के लिए प्रकृति के अनुकूल जीवन बहुत महत्वपूर्ण है।

श्रीमती मुर्मु ने लेखकों से आदिवासी समुदायों की जीवन शैली के बारे में लिखने का आग्रह किया ताकि अन्य लोग आदिवासी समाज के जीवन मूल्यों के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं और साहित्य का एक सुंदर उद्यान है। संथाली भाषा के पाठकों को अनुवाद के माध्यम से अन्य भाषाओं के साहित्य से परिचित कराया जाना चाहिए और संताली साहित्य को अन्य भाषाओं के पाठकों तक पहुंचाने के लिए भी इसी तरह के प्रयास किए जाने चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही स्वाध्याय में संलग्न रखने की जरूरत है। संथाली साहित्य सहित सभी भारतीय भाषाओं में रोचक, मनोरंजक और बोधगम्य बाल साहित्य सृजन पर जोर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने संथाली भाषा और साहित्य में योगदान दे रहे, लेखकों और शोधकर्ताओं की सराहना की। राष्ट्रपति ने इस बात की भी सराहना की कि अखिल भारतीय संताली लेखक संघ 1988 में अपनी स्थापना के बाद से ही संथाली भाषा को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर 2003 को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में संथाली भाषा का उपयोग बढ़ गया है।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें