जौनपुर: 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने को न दें:एसपी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर। डीएम अनुज कुमार झा के निर्देश पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई तथा रंगोली,पोस्टर, भाषण, एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। इसी के साथ-साथ भव्य यातायात माडल एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा किया गया। साथ साथ अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव,सीओ ट्रैफिक देवेश सिंह, टीआई जीडी शुक्ला ,चौकी प्रभारी पुरानी बाजार सुनील यादव, चौकी प्रभारी शकर मंडी श्रीमती कंचन पांडे तथा साइबर क्राइम से ओपी जायसवाल ने भी अवलोकन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ.अब्दुल कादिर खान ने माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. अजय पाल पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए छात्र /छात्राओं को बताया कि अभिभावक 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन कदापि न दें तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवम सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। अंत में प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजई प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संचालन धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से शाहिद अलीम ,सुशील कुमार सिंह, सलाउद्दीन, शहजाद आलम, अनवर इकबाल अल्वी,अनुपम सिंह,मोहम्मद अहमद, तंजील,आजम,रु श्दी,जैस, सलमान,शारिक,सूफियान, अनुज, शादाब, मोहम्मद अली, प्रदीप मिश्रा,जैद अहमद, महताब आलम, अहमद सईद, आमिर, आतिस, मसरूर आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
