पश्चिम रेलवे ने दो और विशेष ट्रेन की घोषणा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। पश्चिम रेलवे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 14 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो और विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार 1,500 से अधिक सीट वाली विशेष ट्रेन की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी और यह सभी आरक्षण काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इससे पहले पश्चिम रेलवे ने बुधवार को कहा था कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के मद्देनजर मुंबई और अहमदाबाद स्टेशन के बीच दो विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के 1,500 से अधिक टिकट 20 मिनट से भी कम समय में बुक हो गए। इसके बाद दो और विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया। भारत-पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
![]() |
| Advt. |


